गुजरात: मंदिर जाने पर दलित परिवार पर हमला, 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2021

गांधीधाम। गुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम कस्बे के पास एक गांव में मंदिर में दर्शन करने को लेकर करीब 20 लोगों ने दलित परिवार के छह सदस्यों पर कथित रूप से हमला कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक किशोरसिंह जाला ने बताया कि कथित घटना मंगलवार (26 अक्टूबर) को भचाऊ थाना क्षेत्र के नेर गांव में हुई, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जाला ने कहा, इस संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की गईं, एक गोविंद वाघेला द्वारा और दूसरी उनके पिता जगभाई द्वारा। दोनों ने दावा किया कि लगभग 20 लोगों ने उन पर हमला किया। हमने अपराधियों को पकड़ने के लिए आठ टीमों का गठन किया है।

इसे भी पढ़ें: 80 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार, हत्या के जुर्ममें 24 वर्षीय युवक को उम्रकैद

पुलिस ने बताया कि जब शिकायतकर्ता और उसके चाचा गणेश वाघेला मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर पाइप, लाठियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। प्राथमिकी के अनुसार आरोपियों ने कथित तौर पर एक मोबाइल फोन भी चुरा लिया और शिकायतकर्ता के रिक्शा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायतकर्ता ने यह आरोप भी लगाया है कि आरोपियों ने उसकी मां बड़ीबेन, पिता जगभाई और दो अन्य रिश्तेदारों पर हमला किया और छह पीड़ितों का भुज के एक सामान्य अस्पताल में इलाज किया गया।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया

ISRO के साथ साझेदारी असाधारण, विज्ञान अभियानों में क्षमता विकास सराहनीय: NASA

KM Shaji ने Range Rover विवाद पर दी सफाई, अनुमति लेकर दोस्त की गाड़ी इस्तेमाल करने का दावा

Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक