By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2022
क्वेटा(पाकिस्तान)| सशस्त्र हमलावरों ने पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में दूरदराज के इलाकों में बुधवार देर रात दो सुरक्षा चौकियों को निशाना बनाया, जिसके चलते हुई मुठभेड़ में कम से चार हमलावर और एक सैनिक मारे गये।
बयान में कहा गया है कि कुछ घंटे बाद हमलावरों ने बलूचिस्तान के नौशकी स्थित एक सुरक्षा शिविर में घुसने की कोशिश की, लेकिन सैनिकों ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी और चार हमलावरों को मार गिराया। बयान के मुताबिक, मुठभेड़ जारी है।