पार्टी नेताओं पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है ममता सरकारः विष्णुदत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Dec 10, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पं. बंगाल के डायमंड हार्बर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं भाजपा नेताओं के काफिले पर टीएमसी के गुंडों द्वारा किए गए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं पर हुए पथराव की यह घटना पश्चिम बंगाल सरकार के इशारे पर की गयी कायराना हरकत है। जिस प्रकार से ममता बनर्जी की जमीन खिसक रही है और टीएमसी का अस्तित्व खत्म होने की कगार पर है, इससे बौखलाकर ममता बनर्जी सरकार इस प्रकार की ओछी राजनीति कर रही है।

 

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘धाकड़’ में दिखेगी मध्य प्रदेश के सारनी की खूबसूरती

उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि टीएमसी और ममता सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं की आवाज मध्य प्रदेश से लेकर बंगाल तक जायेगी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी को इसका कड़ा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कतई इस गलतफहमी में न रहें कि पश्चिम बंगाल में इस प्रकार की गुंडागर्दी चल पाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस प्रकार की घटनाएं दुर्भाग्यजनक हैं।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा