'ये देश की एकता और अखंडता पर हमला है', RSS की मांग, दोषियों को सबक सिखाए सरकार

By अंकित सिंह | Apr 23, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मंगलवार को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की, जिसमें 28 लोगों की जान चली गई। संघ ने इसे देश की एकता और अखंडता पर हमला करार दिया और सरकार से दोषियों को दंडित करने के लिए उचित कदम उठाने को कहा। आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ क्रूर आतंकवादी हमला अत्यंत निंदनीय और दर्दनाक है। हम उन लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई और आतंकवादी हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।" 

इसे भी पढ़ें: All Eyes on Kashmir! आतंकियों ने तो सिर्फ मोदी से बताने को बोला था, एकसाथ आ खड़े हुए 3 भाई, तीनों तबाही

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि देश आतंकवाद के आगे घुटने नहीं टेकेगा और जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा ‘‘भारी मन से, पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा। इस नृशंस आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।’’ शाह ने यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के ताबूतों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रमुख खबरें

निष्पक्ष चुनाव होने पर UP में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी BJP, Ram Gopal Yadav का बड़ा दावा

UP का 4 राज्यों में बंटवारा तय, OP Rajbhar बोले- पूर्वांचल में बनेगा राजभर समाज का CM

Air Marshal Jeetendra Mishra बने Ram Mandir Trust के पहले CEO, संभाला पदभार

Annamalai बोले- Periyar के जाति सुधार का समर्थन, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोध मंजूर नहीं