Bangladesh में भारतीय दूतावास के दोनों तरफ तानी तोपें! सैकड़ों हथियारबंद जवान मौजूद, राष्ट्रपति युनूस के पास पहुंचे राजदूत

By अभिनय आकाश | Aug 23, 2024

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके करीबियों पर लगातार नए मामले दर्ज हो रहे हैं। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिंदुओं पर लगातार हमले की खबरों से तो सभी वाकिफ हैं। वहीं हिंदुओं की नौकरी भी उनसे छीने जानी की खबर सामने आई है। जबरन उनसे इस्तीफा ले लिया जा रहा है। इसके साथ ही खबर है कि बांग्लादेश में भारतीय दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बांग्लादेश में भारतीय दूतावास की सुरक्षा को लेकर एक अहम जानकारी सामने आ रही है और बताया जा रहा है वहां वॉर टैंक तैनात कर दिए गए हैं। भारतीय दूतावास के दोनों तरफ आर्मी के टैंक तैनात किए गए हैं। सैकड़ों की तादाद में आर्मी के अलग अलग जवान हथियारों से लैस नजर आ रहे हैं। बांग्लादेश में इंडियन हाई कमीशन पर हमले के खतरे को देखते हुए ये सिक्योरिटी बढ़ाई गई। 

इसे भी पढ़ें: Sheikh Hasina का ठिकाना अब भारत ही रहेगा? बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व PM के खिलाफ ले लिया बड़ा फैसला

युनूस से मिले भारतीय राजनयिक

भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की और शांति, सुरक्षा और विकास के लिए दोनों देशों के लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिहाज से बांग्लादेश के साथ काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की स्थापना सरकारी नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली के खिलाफ छात्रों के नेतृत्व में हुए अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शन के बाद पांच अगस्त को प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देकर भारत चले जाने के कुछ दिनों बाद की गई थी। ढाका में भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एचसी प्रणय वर्मा ने आज बांग्लादेश की सरकार के प्रमुख सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस से परिचयात्मक मुलाकात की। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Political Crisis: खालिदा जिया की एंट्री, भारत सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

शेख हसीना और सहयोगियों पर कई मामले दर्ज

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगी और शीर्ष पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कम से कम पांच और हत्या के मामले दर्ज किए गए, जिससे उनके (हसीना के) खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 49 हो गई। ‘डेली स्टार’ अखबार की खबर के अनुसार, पांच मामलों में से तीन ढाका में दर्ज किए गए, जबकि दो मामले नरसिंगडी और बोगुरा में दर्ज किए गए। अवामी लीग की अध्यक्ष हसीना पर अब तक कम से कम 49 मामले दर्ज हो गए हैं, जिनमें हत्या के 40, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के सात, अपहरण का एक और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के जुलूस पर हमले का एक मामला शामिल हैं।  

प्रमुख खबरें

Riyadh में मिसाइल हमलों को Saudi Air Defence ने किया ध्वस्त, Aramco भवन को मामूली नुकसान

Iranian Navy कमांडर Mohsen Razaqi ने US को दी चेतावनी, कहा सेना पूरी तरह तैयार

Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने Diwali पर पहली बार दिखाया बेटे Vihaan का चेहरा

Japan के मध्य हिस्से में 5.7 तीव्रता का Earthquake, Aichi में 20 से ज्यादा घायल