'झूठ बोलकर राजनीति नही चलती', Rahul Gandhi पर वार करते हुए JP Nadda बोले- ये भारत जोड़ नहीं रहे, तोड़ने में लगे हैं

By अंकित सिंह | Jan 05, 2024

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। सोलन में उन्होंने भव्य रोड शो किया। इसके साथ ही उन्होंने अभिनंदन समारोह को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और विपक्ष पर निशाना भी साधा। नड्डा ने कहा कि झूठ बोलकर राजनीति नही चलती है, लोगों को धोखे में रखकर राजनीति नहीं चलती है। लोगों से जुड़ना पड़ता है, उनकी तकदीर बदलनी पड़ती है। और ये काम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, इसलिए हमें राजस्थान में जीत मिली, मध्य प्रदेश में जीत मिली और छत्तीसगढ़ में भी जीत मिली।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी है। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ ये अधिक लोगों को हर महीने मुफ्त राशन मिल रहा है। आयुष्मान योजना के तहत 50 करोड़ से अधिक लोगों को हर वर्ष 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ये जो तीन प्रदेशों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान) में जीत हुई है और सभी जगहों पर कमल खिल रहा है... ये मोदी जी के प्रति जनता का अटूट विश्वास और भारत की राजनीति की संस्कृति बदलने के कारण हो रहा है।

अपना हमला जारी रखते हुए नड्डा ने कहा कि भारत को तोड़ने में तुमने कोई कसर छोड़ी नहीं, अब भारत को जोड़ने की यात्रा पर चले हो। भारत को कमजोर करने वाली धारा 370 को मोदी जी ने हटा दिया, लेकिन कांग्रेस ने धारा 370 हटाने का विरोध किया और अब ये भारत को जोड़ने चले हैं। उन्होंने कहा कि जेएनयू के परिसर में संसद पर हमला करने वाले मास्टरमाइंड के समर्थन में नारे लगाए जा रहे थे कि अफजल हम शार्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं। और दूसरे दिन राहुल गांधी नारे लगाने वालों के साथ खड़े हो जाते हैं... आज तक राहुल गांधी ने माफी नहीं मांगी। जब तक राहुल गांधी माफी नहीं मांगते हैं, ये भारत जोड़ नहीं रहे हैं भारत को तोड़ने में लगे हैं।

इसे भी पढ़ें: 'अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार', Lok Sabha Election के लिए BJP ने तैयार किया नया नारा

जेपी नड्डा ने कहा कि 1984 में सिखों का कत्लेआम कर दिया गया, हमारे सिख भाईयों के साथ अन्याय हुआ और तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा कि जब बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती हिलती है। ये भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं या तोड़ो यात्रा पर निकले हैं... ये न्याय करने निकले हैं या अन्याय करने निकले हैं। उन्होंने कहा कि आज ओबीसी ओबीसी कर रहे हैं। काका कालेलकर की रिपेार्ट दशकों धूल फांकती रही। मंडल कमीशन की रिपोर्ट इंदिरा गांधी के समय आ गई थी, लेकिन दिल्ली की अलमारियों में धूल फांकती रही। कांग्रेस ने न कभी चर्चा की और न बात की। आज राहुल गांधी ओबीसी ओबीसी का नारा लगा रहे हैं। ये न्याय की बात कर रहे हैं। जबकि ओबीसी को संवैधानिक दर्जा मोदी सरकार ने दिया।

प्रमुख खबरें

जुबिन गर्ग मौत मामला: दो आरोपियों की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी असम सरकार

Delhi के Sonia Vihar में महिला से शादी के लिए पति की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

मतदाता सूची विवाद पर BJP का Congress पर निशाना, कहा बिना शिकायत लगाए आरोप

Tiger Shroff की कार पर मुंबई में फायरिंग, विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा