Trump की बेटी को जान से मारने की कोशिश, IRGC से जुड़ा कनेक्शन

By अभिनय आकाश | May 23, 2026

यूएस मीडिया न्यूयॉर्क पोस्ट के हवाले से बड़ी खबर मिल रही है। इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश रची गई थी। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी है इवांका ट्रंप जिनकी हत्या की साजिश रची गई थी। यह बड़ा दावा फिलहाल किया गया है। यूएस मीडिया न्यूयॉर्क पोस्ट के हवाले से यह बड़ी खबर मिल रही है। इसके बारे में और आगे यह लिखा गया है कि इराकी नागरिक पर यह आरोप लगाया गया है। आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हुआ यह आरोपी है। संदिग्ध को तुर्की से गिरफ्तार करके अमेरिका लाया गया है और इस युवक पर यह आरोप लगा है कि इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश रची जा रही थी। गिरफ्तार किए गए शख्स को वाशिंगटन लाया जाएगा। इसके अमेरिका में इसकी और पूछताछ की जाएगी। इसे इंटेरोगेट किया जाएगा और ये बहुत ही संगीन मामला है क्योंकि अगर देखा जाए तो अगर  ट्रंप के परिवार की बात करें या डोनाल्ड ट्रंप की बात करें जिस तरीके से पिछले दिनों से लगातार वेस्ट कॉन्फ्लिक्ट चल रहा है उसके बाद से पूरे परिवार पर ऑलरेडी ही खतरा मंडरा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने चुपचाप तोड़ा चीनी मिसाइल, अंदर जो मिला, उसने हिलाई दुनिया!

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अल-सादी के पास इवांका ट्रंप के फ्लोरिडा वाले घर का ब्लूप्रिंट था और उसने कथित तौर पर ऑनलाइन धमकियां पोस्ट की थीं, जिनमें अमेरिकियों को चेतावनी दी गई थी, न तो तुम्हारे महल और न ही सीक्रेट सर्विस तुम्हारी रक्षा कर पाएगी। इराक के पूर्व राजनयिक एंटिफाध कानबर ने अखबार को बताया कि अल-सादी बार-बार इवांका ट्रंप की हत्या करने की बात करता था, ताकि ट्रंप का घर भी उसी तरह जला दिया जाए, जिस तरह उसने हमारा घर जलाया था। 

प्रमुख खबरें

Amit Shah ने Nepal Flood पर UP और Bihar को किया सतर्क, NDRF तैनात

Barcelona का Julian Alvarez पर बड़ा दांव, President Laporta बोले- डील के लिए आखिरी समय तक करेंगे इंतज़ार

India Japan द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 50 अरब डॉलर पहुंचेगा, ASSOCHAM की रिपोर्ट

Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले, Bihar में Nepal की बाढ़ के बाद अलर्ट