नितिन गडकरी के निजी सहायक के बंगले में चोरी की कोशिश, सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2025

 पुलिस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निजी सहायक के नागपुर स्थित बंगले में चोरी की कोशिश करने के आरोप में एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रतन कार्तिक कस्तूरे (33) के रूप में हुई है।

इसमें कहा गया कि बंगले में हाल में सुरक्षा गार्ड के रूप में नियुक्त कस्तूरे ने रात 10 बजकर 55 मिनट पर कार्यालय में कथित तौर पर प्रवेश किया और चोरी करने के इरादे से एक दराज खोलने की कोशिश की।

जब घर के एक कर्मचारी ने यह देखा तो फलटणकर को सूचित किया। इसके बाद फलटणकर ने कार्यालय पर ताला लगा दिया और पुलिस को बुलाया। बेलतरोडी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (2) (आवास में चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।