'राजस्थान को बदनाम करने की हो रही कोशिश', Ashok Gehlot बोले- क्या BJP को MP में होने वाली घटना नहीं दिखती?

By अंकित सिंह | Aug 05, 2023

राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है। वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस को भाजपा महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही है। आज भी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राज्य में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया। इन सब के बीच अशोक गहलोत ने भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने साफ तोर पर कहा कि राजस्थान को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मध्य प्रदेश में होने वाले अपराध क्यों नहीं दिखाई देते?

इसे भी पढ़ें: चुनावी साल में Rajasthan को मिले 19 नए जिले, तीन संभागों का भी गठन, गहलोत बोले- सुशासन की दिशा में बड़ा कदम

कार्रवाई करने में हम नंबर 1

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कार्रवाई करने के मामले में हम सभी राज्यों में नंबर वन हैं। मणिपुर की घटना को कमजोर करने के लिए जहां पीएम मोदी ने बहुत बड़ी गलती की है। उन्होंने कहा कि आप ऐसे राज्य (मणिपुर) की तुलना राजस्थान और छत्तीसगढ़ से कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह राजनीति है और हम इसे स्वीकार नहीं करते। उन्होंने कहा कि राज्य में बहन-बेटियों से बदसलूकी करने वाले मनचलों और गैंग बनाकर अपराध करने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गहलोत ने पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार भीलवाड़ा और जोधपुर में दुष्कर्म जैसी घटनाओं को बहुत गंभीरता से ले रही है और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

France में सप्ताहांत हिंसा के बाद पेरिस और अन्य शहरों में छात्र रैलियों पर रोक

देश भर में 12 करोड़ वोट हटाए जाने का दावा, CPI नेता ने PM Modi पर साधा निशाना

Punjab Assembly के विशेष सत्र में चर्चा के लिए विपक्ष स्वतंत्र, Harbhajan Singh ETO ने दी जानकारी

Delhi Census 2027 का दूसरा चरण 10 जनवरी से, 40 सवालों में जाति भी होगी शामिल