निजी अस्पताल में गोली चलने से अटेंडेंट हुआ घायल, देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद

By सुयश भट्ट | Feb 11, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक निजी अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से अटेंडेंट गंभीर रूप से घायल हो गया। अटेंडेंट ने आरोप लगाया है कि उसे अस्पताल के संचालक डॉ संजीव थरेजा ने गोली मारी है। जबकि डॉक्टर ने इन आरोपों को खारिज किया है।

इसे भी पढ़ें:MP में कोरोना की तीसरी लहर में ब्लैक फंगस से पहली मौत, इलाज के दौरान महिला ने गवाई जान 

दरअसल सतपाल सिंह अपेंडिक्स की शिकायत को लेकर थरेजा हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। सतपाल ने प्राइवेट रूम लिया था। सतपाल का साला सत्यवीर सिंह उसे देखने के लिए अस्पताल पहुंचा था। इस दौरान जब गुरुवार रात मरीज सतपाल के कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज आई।

वहीं इसके बाद जब देखा तो सत्यवीर को कंधे में गोली लगी थी। जिसके चलते वह खून से लथपथ हो गया था। इस दौरान वह मरीज के साथ भागने का प्रयास भी करने लगा लेकिन तब तक अस्पताल संचालक डॉ संजीव थरेजा और स्टाफ द्वारा दोनों को पकड़ने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें:दबंगों ने दलित को नहीं चढ़ने दी घोड़ी,पुलिस को खुद की सुरक्षा के लिए बुलाना पड़ा सुरक्षा बल 

बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल घटना की सूचना इंदरगंज थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर DSP क्राइम के साथ पहुंची पुलिस ने जब अस्पताल मैं घटनास्थल का मुआयना किया। जांच के दौरान खाली जगह पर एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी मिला।

वहीं पुलिस ने उन्हें जब्त करते हुए अस्पताल संचालक से पूछताछ शुरू की है। इसके साथ ही घायल हुए अटेंडेंट से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल घायल द्वारा अस्पताल संचालक पर लगाए आरोपों में कितनी सच्चाई है इस बात की पड़ताल करने में पुलिस जुटी हुई है।

प्रमुख खबरें

नकली पनीर पर FSSAI का कड़ा रुख, गैर डेयरी उत्पादों के नाम स्पष्ट रखने का बना मसौदा

Mining Law में संशोधन के खिलाफ 28 सितंबर को Odisha Assembly घेरेगी BJD

Maharashtra Drought: फसल नुकसान पर Devendra Fadnavis का बड़ा एलान, कल जारी होगा राहत आदेश

GalaxEye को TDB से 63 करोड़ रुपये की मदद, बनेगा मल्टीसेंसर उपग्रह