Republic Day Security: दिल्ली मेट्रो के यात्री ध्यान दें, Central Secretariat समेत 6 स्टेशनों पर Entry-Exit बंद

By अभिनय आकाश | Jan 26, 2026

गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों के बीच पूरे भारत में उत्साह का माहौल है। दिल्ली में कर्तव्यपथ पर भव्य परेड चल रहा है और दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों को कुछ महत्वपूर्ण बदलावों पर ध्यान देना चाहिए। कर्तव्यपथ पर परेड के कारण, कुछ मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास एक निश्चित अवधि के लिए प्रतिबंधित रहेगा।

लाल किला मेट्रो स्टेशन: द्वार संख्या 3 और द्वार संख्या 4

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन: द्वार संख्या 3 और द्वार संख्या 4

उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन: द्वार संख्या 1

दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन: द्वार संख्या 1, द्वार संख्या 4 और द्वार संख्या 5

केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन: द्वार संख्या 3 और द्वार संख्या 4

आईटीओ मेट्रो स्टेशन: द्वार संख्या 3, द्वार संख्या 4 और द्वार संख्या 6

इसे भी पढ़ें: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष Ursula von der Leyen चार दिवसीय भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं

मेट्रो प्रतिबंध क्यों आवश्यक हैं?

गणतंत्र दिवस के लिए सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली मेट्रो के कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर आवागमन पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए राष्ट्रीय महत्व के इस दिन अधिकारी कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम समाप्त होते ही ये प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे। डीएमआरसी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना सावधानीपूर्वक बनाएं और 26 जनवरी को उपलब्ध विशेष मेट्रो सेवाओं का उपयोग करें।

प्रमुख खबरें

भारत में Formula One की ऐतिहासिक वापसी! Mumbai Falcons के साथ शुरू होगी F1 Sim Racing

National Athletics में हरियाणा का दबदबा, 10 Medals और Asian Championship का टिकट पक्का

Iran-America टेंशन के बीच तेज हुई कूटनीति, Putin से मिलकर Pakistan पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री

RCB की तूफानी जीत ने Delhi Capitals को रौंदा, IPL इतिहास में दर्ज हुआ दूसरा सबसे बड़ा Record