Valentine Trip Ideas: Love Birds ध्यान दें! Valentine Week को बनाएं खास, ये हैं India की 5 Dream Romantic Destinations

By अनन्या मिश्रा | Feb 11, 2026

वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो चुकी है। यह वीक सिर्फ प्रपोज करने, गुलाब, चॉकलेट या टेडी देने तक सीमित नहीं होता है। बल्कि इस दौरान लोग अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। इस दौरान कपल्स अच्छी यादें बनाते हैं। अगर आप भी इस वैलेंटाइन वीक अपने पार्टनर के लिए कुछ नया करना चाहती हैं, तो आप रोमांटिक ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: Deoghar के वैद्यनाथ धाम में डॉक्टर हैं महादेव, दर्शन से दूर होते हैं सारे रोग!

मनाली

हिमाचल प्रदेश को रोमांटिक डेस्टिनेशन माना जाता है। आमतौर पर लोग शिमला, मसूरी या नैनीताल जाना पसंद करते हैं। लेकिन इस बार अगर आप वैलेंटाइन वीक को खास बनाना चाहती हैं, तो आप मनाली जा सकती हैं। मनाली कपल्स के लिए बेस्ट मानी जाती है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकती हैं।

कुर्ग

कर्नाटक में बसे कुर्ग को 'भारत का स्कॉटलैंड' कहा जाता है। यह एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह जगह आमतौर पर पार्टनर्स के लिए परफेक्ट मानी जाती है। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे। अगर आप वैलेंटाइन वीक पर यहां आते हैं, तो आपको यह ट्रिप हमेशा याद रहेगी।

जीरो वैली

अरुणाचल प्रदेश का जीरो वैली एक बेहद खूबसूरत जगह है। अगर आपको नेचर के आसपास और शांति में रहना पसंद हैं, तो जीरो वैली आपके लिए परफेक्ट जगह है। अगर आप भी वैलेंटाइन वीक को खास बनाना चाहती हैं, तो आपको जीरो वैली जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। 

अल्मोड़ा

उत्तराखंड का अल्मोड़ा एक बहुत खूबसूरत राज्य है। यहां के हिल स्टेशंस इतने ज्यादा खूबसूरत हैं कि आपको यहां पर पार्टनर के साथ घूमने में भी मजा आएगा। ऐसे में आप उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भी वैलेंटाइन वीक मना सकती हैं। खास बात यह है कि यह जगह दिल्ली से काफी करीब है। साथ ही आप यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं।

वायनाड

केरल का धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। ऐसे में अगर आप किसी रोमांटिक डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं, तो केरल का वायनाड आपके लिए परफेक्ट है। यहां के बैकवाटर, झरने और हरियाली आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे।

अगर आप भी अपने वैलेंटाइन वीक 2026 को खास बनाना चाहती हैं, तो अभी से इन जगहों पर जाने की प्लानिंग कर लेनी चाहिए। क्योंकि वैलेंनटाइन वीक में महंगाई अधिक बढ़ जाती है। इसलिए पहले से बुकिंग करनी ठीक होता है।

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में