देश पर लंबे समय तक शासन करने वालों ने आदिवासी इलाकों के विकास पर कभी ध्यान नहीं दिया : पीएम मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2022

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्षी कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग लंबे समय तक देश की सत्ता में रहे, उन्होंने कभी आदिवासी इलाकों के विकास में रुचि नहीं दिखाई क्योंकि इसके लिए कठिन परिश्रम की जरूरत होती है। मोदी ने कहा कि उन्होंने विकास कार्यों की शुरुआत वोट हासिल करने या चुनाव जीतने के लिए नहीं की है, बल्कि वह लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: देशभर में बनेंगे भाजपा के 512 जिला कार्यालय, जेपी नड्डा बोले- 230 ऑफिस बनकर हो चुके हैं तैयार, 150 में चल रहा काम

उन्होंने कहा, ‘‘पहले टीकाकरण जैसे अभियानों के वन क्षेत्रों में, जहां आदिवासी रहते हैं, पहुंचने में महीनों लग जाते थे। लेकिन अब उनके इलाकों में भी शहरी इलाकों के साथ-साथ ये लागू होते हैं।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उन्हें कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीके की खुराक मुफ्त में मिली है या नहीं?इस पर लोगों ने ‘हां’ में जवाब दिया। मोदी ने कहा कि गत दो दशक में गुजरात का तेजी से हुआ विकास राज्य के लिए गर्व की बात है।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल