अटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल सेल्‍फ आइसोलेशन में गए: केंद्र ने SC को दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2020

नयी दिल्ली। केंद्र ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल स्वत: पृथक-वास में हैं। इसके साथ ही उसने अधिकरणों में रिक्त पदों पर नियुक्ति से संबंधित मामले में स्थगन का अनुरोध किया। न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता की पीठ से अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल एसवी राजू ने इस याचिका की सुनवाई कुछ दिन के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया क्योंकि इसमें पेश हो रहे अटॉर्नी जनरल स्वत: पृथक-वास में हैं। पीठ ने राजू का अनुरोध स्वीकार कर लिया और मामले पर सुनवाई की अगली तारीख 15 सितंबर तय की। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा