IPL 2022 Auction को लेकर बोले अनिल कुंबले, इस बार नीलामी भिन्न और चुनौतीपूर्ण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2022

बेंगलुरू। पंजाब किंग्स के मुख्य कोच अनिल कुंबले नये खिलाड़ियों लियाम लिविंगस्टोन और ओडियन स्मिथ के टीम से जुड़ने से बेहद संतुष्ट हैं और उन्होंने इस बार की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी को भिन्न और चुनौतीपूर्ण करार दिया। इंग्लैंड के बल्लेबाज लिविंगस्टोन को पंजाब ने नीलामी के दूसरे दिन रविवार को यहां 11.50 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि देकर खरीदा जबकि वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज स्मिथ पर उसने छह करोड़ रुपये खर्च किये। कुंबले ने कहा, ‘‘आपूर्ति की तुलना में मांग अधिक थी लेकिन मुझे लगता था की चुनौतियां थी और इस बार 10 टीमें हैं और यह (नीलामी) भिन्न है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं 2011 और 2014 में दो बड़ी बड़ी नीलामी तथा इस नीलामी से पहले छोटी नीलामियों में रहा हूं। यह वास्तव में भिन्न और अधिक चुनौतीपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक खिलाड़ी बड़ी कीमत पर बिक रहा है और ऐसे में आपकी धनराशि कम हो रही है।’’

इसे भी पढ़ें: महिला ODI रैंकिंग में मंधाना पांचवें स्थान पर पहुंची, जानें कौन से रैंक पर हैं मिताली राज?

दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे ने कहा कि फ्रेंचाइजी अभी तक की नीलामी से संतुष्ट है। दिल्ली ने नीलामी के दूसरे दिन बल्लेबाज मंदीप सिंह को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि बायें हाथ के तेज गेंदबाजों खलील अहमद और चेतन सकारिया को क्रमशः 5.25 करोड़ रुपये और 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया। आमरे ने कहा, ‘‘हमारे पास अच्छे भारतीय तेज गेंदबाज हो गये हैं। हमारी रणनीति भारतीय तेज गेंदबाजों को चुनने की थी क्योंकि एनरिक नोर्किया हमारी टीम में है। हम कई अन्य संयोजन भी आजमा सकते हैं। बायें हाथ के तेज गेंदबाजों चेतन सकारिया और खलील अहमद के कारण हमें ये विकल्प मिलेंगे।’’ सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच साइमन कैटिच ने कहा कि राहुल त्रिपाठी को टीम से जोड़ना उनकी टीम के लिये अच्छा रहा। उन्होंने कहा, ‘‘हम राहुल त्रिपाठी को लेने में सफल रहे जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में केकेआर और उससे पहले पुणे सुपरजाइंट्स की तरफ से बहुत अच्छा प्रदर्शनर किया था। उनका टीम से जुड़ना बहुत अच्छा रहा। इसके अलावा हमारे पास विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन हैं जो वेस्टइंडीज की कप्तानी कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार