Audi A8 L भारत में 1.29 करोड़ में लॉन्च हुई, इसके फीचर्स है बहुत शानदार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2022

उदयपुर। लग्जरी कार विनिर्माता कंपनी ऑडी ने भारत में अपनी उत्पाद श्रृंखला का विस्तार करते हुए ए8 एल मॉडल का नया संस्करण बाजार में उतारा है जिसकी कीमत 1.29 करोड़ रुपये रखी गई है।

इसे भी पढ़ें: बढ़ते के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 324.61 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,139 के पार

जर्मनी की कंपनी ने मॉडल की चौथी पीढ़ी के दो संस्करण उतारे हैं जो हैं सेलिब्रेशन एडिशन और टेक्नोलॉजी, इनकी कीमत क्रमश: 1.29 करोड़ रुपये और 1.57 करोड़ रुपये रखी गई है। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, ‘‘हम इन कारों के जरिए पसंद के अनुरूप सुविधा देने पर ध्यान दे रहे हैं जिससे कि ग्राहक के लिए हर एक इकाई अलग और अनोखी हो।’’ इस मॉडल में तीन लीटर का पेट्रोल इंजन है और यह महज 5.7 सेकेंड में शून्य से 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है।

प्रमुख खबरें

दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता, जेल से बाहर आते ही ओवैसी पर आजम का पहला बयान!

Yogi Adityanath बोले अखिलेश यादव खुद Ayodhya से लड़ें चुनाव तो मैं भी उतरूंगा

Lateef Bhat की मौत ने Pakistan की नींद उड़ाई, ISI ने अब 500 आतंकियों की घुसपैठ की योजना बनाई!

Mandi के जलाशयों में Siberia और मध्य एशिया से प्रवासी पक्षी पहुंचे