Baaghi 4 Teaser: टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त के कहर को देखकर दर्शकों को 'एनिमल' की याद क्यों आई?

By एकता | Aug 11, 2025

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बागी 4' का टीजर आखिरकार सोमवार दोपहर को रिलीज हो गया। इस फिल्म में टाइगर अपने आइकॉनिक किरदार रॉनी के रूप में वापसी कर रहे हैं, लेकिन इस बार उनका सामना सिनेमा के एक दिग्गज खलनायक से होगा, जिसे संजय दत्त ने निभाया है। टीजर में जिस तरह का खूनी और हिंसक एक्शन दिखाया गया है, उससे कई दर्शकों को रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की याद आ गई। बता दें, बागी 4 इस साल 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्या है टीजर में?

टीजर की शुरुआत टाइगर के एक दमदार डायलॉग से होती है, जिसमें वे 'जरूरी' और 'जरूरत' के बीच के फर्क को समझाते हैं। इसके बाद हमें संजय दत्त की एक छोटी सी झलक मिलती है, जिसके खिलाफ टाइगर जंग का ऐलान करते हैं। फिर शुरू होता है खूनी एक्शन का सिलसिला, जहां हाथ-पैर कट रहे हैं, खून बह रहा है और लाशों के ढेर लग रहे हैं। इस बार फिल्म में महिलाओं को भी एक्शन का मौका दिया गया है। अभिनेत्री सोनम बाजवा और हरनाज संधू भी धारदार हथियारों से दुश्मनों को काटती हुई नजर आ रही हैं, जो एक नया और रोमांचक बदलाव है।

View this post on Instagram

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

इसे भी पढ़ें: भारत को छोड़कर दुनियाभर में रिलीज होगी Vaani Kapoor और Fawad Khan की Abir Gulaal

'एनिमल' की कॉपी का आरोप

टीजर में एक्शन की भरमार है, लेकिन कुछ सीन दर्शकों को रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की याद दिला रहे हैं। एक सीन में काले कपडे पहने नकाबपोश आदमियों का गली में भागना, 'एनिमल' के चर्चित हॉलवे फाइट सीन जैसा लग रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस बात को तुरंत पकड लिया। एक यूजर ने लिखा, ''एनिमल' का हॉलवे वाला सीन तक कॉपी कर लिया।' वहीं, दूसरे यूजर ने और भी तीखी टिप्पणी करते हुए इसे 'सस्ता एनिमल पार्क' बताया।

प्रमुख खबरें

Harry Kane ने Bayern Munich के साथ 2029 तक बढ़ाया करार, हर हफ्ते मिलेंगे 4 लाख पाउंड

गोकुल डेरी में निदेशक नियुक्ति पर Rahul Gandhi का वार, फडणवीस ने फैसले को बताया कानून सम्मत

विदेशी पूंजी प्रवाह और शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, अमेरिकी डॉलर के सामने 94.41 पर बंद

BJP की जीत को अमान्य ठहराने के लिए Congress फैला रही वोट चोरी का नैरेटिव: Ram Madhav