13 अगस्त : भारत में डिजाइन किए गए पहले स्वदेशी विमान ने उड़ान भरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2023

इतिहास के पन्नों में 13 अगस्त का दिन देश के विमानन उद्योग के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ था। वर्ष 1951 में इसी दिन भारत में बने पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी थी। दो सीट वाले इस विमान का भारतीय वायुसेना और नौसेना के लिए उत्पादन 1953 में शुरू हुआ था। देश को आजादी मिले अभी ज्यादा समय नहीं हुआ था, ऐसे में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स द्वारा पहला विमान डिजाइन करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि थी। इस विमान का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के अलावा भारतीय विमानन स्कूलों द्वारा भी किया गया। देश-दुनिया के इतिहास में 13 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1642 : डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया।

1994 : अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति। 1999 : लेखिका तसलीमा नसरीन की नयी पुस्तक आमार मऐबेला (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया। 2008 : विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहां की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया। 2008 : भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर (एमबीआरएल) हथियार प्रणाली ‘पिनाक’ का सफल परीक्षण किया।

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति