Auqib Nabi को गति से अधिक अपनी घरेलू सीम पर भरोसा, New Zealand में सफलता की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 12, 2026

भारतीय तेज गेंदबाज औकिब नबी का मानना है कि अतिरिक्त गति के अपने फायदे हैं लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे श्रृंखला में अपनी छाप छोड़ने के लिए वह घरेलू स्तर पर पिछले कई वर्षों से हासिल किए गए अपने कौशल और सीम मूवमेंट पर अधिक भरोसा कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर पदार्पण करने वाले नबी बल्लेबाजों को चकमा देने के लिए हवा और पिच की गति पर निर्भर रहते हैं। वह लगभग 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे से पहले पत्रकारों से बात करते हुए नबी से पूछा गया कि क्या वह अपनी गति बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप अच्छी गति से गेंदबाजी करते हैं तो यह अच्छी बात है लेकिन मुझे अपने कौशल पर पूरा भरोसा है। मैंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

यहां मैं अपने कौशल के दम पर आया हूं। अगर आप अच्छी गति से गेंदबाजी करते हैं तो यह एक अतिरिक्त फायदा है। लेकिन मुझे अपने कौशल पर पूरा भरोसा है।

घरेलू क्रिकेट में मैंने जो अच्छा प्रदर्शन किया है, वह यहां भी काम आ रहा है।’’ न्यूजीलैंड दौरे पर नबी को शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों को अभ्यास सत्र के दौरान गेंदबाजी करने का मौका मिला है। उन्होंने बृहस्पतिवार को भी अभ्यास सत्र के दौरान काफी पसीना बहाया। नबी ने कहा, ‘‘मैं पहली बार न्यूजीलैंड में गेंदबाजी कर रहा हूं इसलिए यह थोड़ा अलग है।

यहां आपको सीम मूवमेंट पर अधिक निर्भर रहना पड़ता है। क्योंकि शीर्ष स्तर के बल्लेबाज स्विंग अच्छी तरह से खेलते हैं। उन्होंने (गिल, कोहली और रोहित) मुझे यही बताया।’’ नबी ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे बताया कि अगर आप ‘स्क्रैम्बल सीम’ (गेंद को इस तरह छोड़ना कि सीम अनियमित रहे) का इस्तेमाल करते हैं या गेंद को पिच पर ज़ोर से पटकते हैं तो विकेट हासिल करने की ज्यादा संभावना होती है।’’ नबी को टेस्ट टीम में नहीं लिया गया है लेकिन वह टीम की तैयारी में मदद करने के लिए यहीं रुकेंगे।

प्रमुख खबरें

अमीष शाह और पिया डांडिया New Democrat Coalition में शामिल, सदस्यों की संख्या 142 पहुंची

Pranab Mukherjee की पीएम बनने की इच्छा पर Sonia Gandhi के दावे पर बंगाल कांग्रेस में बंटे सुर

ReNew आंध्र प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा प्रोजेक्ट्स पर 29,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी

Japan ने Andhra Pradesh से की दुर्लभ खनिजों की नियमित आपूर्ति की मांग