'और लड़ो आपस में', दिल्ली चुनाव रुझानों के बाद उमर अब्दुल्ला का इंडिया ब्लॉक पर तंज

By अंकित सिंह | Feb 08, 2025

दिल्ली की विधानसभा सीटों के लिए शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी के पिछड़ने के बाद, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक मजेदार मीम पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, "और लड़ो आपस में।" जहां भाजपा ने अपने एनडीए सहयोगियों की मदद से दिल्ली के मतदाताओं को लुभाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, वहीं इस लड़ाई में इंडिया गुट बंटा हुआ था और सहयोगी आप और कांग्रेस इस उच्च-दांव वाली लड़ाई में कट्टर प्रतिद्वंद्वी बन गए। अभियान में कांग्रेस और आप ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Election Results 2025: सभी 70 सीटों के आए रुझान, BJP को बंपर बहुमत, जानें AAP की सीटे

आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे का दिन है। दिल्ली के सभी 70 सीटों के लिए शुरूआती रुझान सामने आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा 45 सीटों के साथ अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। दिल्ली में 36 सीटों की जरूरत होती है सरकार बनाने के लिए। ऐसे में भाजपा बहुमत प्राप्त कर चुकी है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। पार्टी सिर्फ 24 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है। वहीं इस बार ऐसा लगता है कि कांग्रेस का खाता खुल सकता है। पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है। 

प्रमुख खबरें

ICC T20I रैंकिंग में Abhishek Sharma फिर नंबर 1 बने, Ishan Kishan छूटे पीछे

तमिलनाडु के 30 ITI में शुरू हुईं आधुनिक इलेक्ट्रिकल लैब्स, CM Vijay ने किया उद्घाटन

Delhi Serial Blasts: 29 अक्टूबर 2005 को बम धमाकों से दहल गई थी राजधानी, 60 लोगों की हुई थी मौत

WPL 2027 Auction में UP Warriorz ने Sophie Molineux को 1.10 करोड़ में खरीदा