औरंगजेब की तारीफ सपा नेता अबू आजमी पर पड़ी भारी, FIR दर्ज, शिवसेना ने की इस्तीफे की मांग

By अंकित सिंह | Mar 04, 2025

महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अबू आजमी मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली अपनी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। इस टिप्पणी से आक्रोश फैल गया, जिसके बाद शिवसेना (शिंदे गुट) ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने भी आजमी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। शिवसेना (शिंदे गुट) ने अबू आजमी के खिलाफ मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। 

इसे भी पढ़ें: 'वो क्रूर शासक नहीं, कई हिंदू मंदिर बनवाए', सपा नेता ने औरंगजेब को बताया ग्रेट, शिंदे बोले- माफी मांगो

औरंगजेब पर उनकी टिप्पणी के सिलसिले में सपा विधायक अबू आजमी के खिलाफ ठाणे के नौपाड़ा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी और इसे मुंबई के मरीन ड्राइव थाने में स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बाद आज मरीन ड्राइव पीएस में सीआर नंबर 59/25 के तहत धारा 299, 302, 356(1), 356(2) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच की जा रही है। महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आजमी ने सोमवार को विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि इतिहास में औरंगजेब को गलत तरीके से चित्रित किया गया है। उन्होंने दावा किया कि औरंगजेब क्रूर शासक नहीं था और उसने कई मंदिर भी बनवाये थे। 

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान