क्वेना मफाका की कातिलाना गेंदबाजी, 11 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कारनामा करने वाले बने पहले गेंदबाज

By Kusum | Aug 10, 2025

 रविवार को साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। मफाका ने डार्विन में खेले जा रहे पहले मुकाबले में 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने का पूरा प्रयास किया। हालांकि, टिम डेविड के 83 रनों की धमाकेदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 179 रनों का लक्ष्य दिया है। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने डार्विन के मारारा क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 

तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने मिचेल ओवन और फिर बेन को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने टिम डेविड और एडम जंपा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसे 30 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए। ट्रैविस हेड, जॉश इंग्लिश और कप्तान मिचेल मार्श रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कैमरून ग्रीन और टिम डेविड ने आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए चौथे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। 

छठे ओवर में लुंगी एन्गिडी ने कैमरून ग्रीन को आउटकर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटक दिया। कैमरून ग्रीन ने 13 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए 35 रनों की पारी खेली। इसके बाद मिचेल ओवेन और ग्लेन मैक्सवेल सस्ते में पवेलियन लौट गए। इस दौरान टिम डेविड एक छोर थामे रन बनाते रहे। बेन ड्वारश्विस, एडम जम्पा एक रन बनाकर आउट हुए। 19वें ओवर में लुंगी एग्निडी ने टिम डेविड को बोल्ड कर आउट किया। टिम डेविड ने 52 गेंदों में आठ छक्के और चार चौके लगाते हुए 83 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित 20 ओवर में 178 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट नेथन एलिस रन आउट के रूप में गिरा। 

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन