ऑस्ट्रेलिया ने रद्द किया नोवाक जोकोविच का वीजा, निर्वासित होना तय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2022

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच का वीजा दूसरी बार रद्द कर दिया है जिससे उन्हें देश से निर्वासित किया जायेगा। आव्रजन मंत्री एलेक्स हॉके ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने मंत्री के तौर पर अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करके सर्बिया के इस 34 वर्षीय खिलाड़ी का वीजा जनहित आधार पर रद्द कर दिया है। आस्ट्रेलियाई ओपन तीन दिन बाद शुरू होने वाला है। जोकोविच के वकील फेडरल सर्किट और फैमिली कोर्ट में इसके खिलाफ अपील कर सकते हैं। हॉके ने कहा कि उन्होंने जनहित को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य कारणों से यह फैसला लिया है। उन्होंने एक बयान में कहा ,‘‘ मौरिसन सरकार आस्ट्रेलियाई सीमाओं की कोरोना महामारी के इस दौर में रक्षा करने को लेकर प्रतिबद्ध है।’’ जोकोविच का वीजा दूसरी बार रद्द हुआ है।

प्रमुख खबरें

नौकरियां कहां हैं? Pawan Khera ने 7.8% GDP ग्रोथ पर PM Modi को घेरा

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति और द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर चर्चा

नेपाल को देख क्यों हंसने लगे तुर्किए के मुस्लिम, फिर लगा करंट!

मोदी ने मुस्लिम देश में लहराई ये भगवा किताब, अंदर क्या निकला?