ऑस्ट्रेलिया ने कनाडा को महिला विश्वकप से बाहर किया, नाइजीरिया भी अंतिम 16 में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2023

मेलबर्न। चोटिल स्ट्राइकर सैम केर खेलने के लिए तैयार थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उनके बिना भी सोमवार को यहां कनाडा पर 4-0 से जीत दर्ज करके महिला विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता में ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। विश्वकप का सह मेजबान ऑस्ट्रेलिया पिछले मैच में नाइजीरिया से हारने के कारण दबाव में था तथा उसे अंतिम 16 में जगह बनाने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत की दरकार थी।

ऑस्ट्रेलिया ने छह अंकों के साथ ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। वह नाइजीरिया से एक और कनाडा से दो अंक आगे रहा। नाइजीरिया ने एक अन्य मैच में आयरलैंड के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेला जिससे उसकी टीम ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहकर अंतिम 16 में जगह बनाने में सफल रही।

प्रमुख खबरें

सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में NCLT ने बनाई पांच सदस्यीय विशेष पीठ

सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार और झारखंड के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान