आस्ट्रेलिया अब भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत अच्छी टीम : आरोन फिंच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2021

दुबई। कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि आस्ट्रेलिया अब भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत अच्छी टीम है और वे इंग्लैंड से मिली हार का असर टी20 विश्व कप के आगामी मैचों में नहीं पड़ने देंगे। इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को 125 रन पर समेट दिया था और फिर यह लक्ष्य 11.4 ओवर में हासिल कर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अब आस्ट्रेलिया का सामना चार नवंबर को बांग्लादेश और छह नवंबर को वेस्टइंडीज से होगा। फिंच ने कहा कि वे सुपर 12 के अंतिम दो मैचों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरत सकते। फिंच ने शनिवार को मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमारे पास तरोताजा होकर फिर से ऊर्जावान होने के लिये कुछ दिन हैं।

इसे भी पढ़ें: जानिए आखिर कैसे बंद कर सकते हैं Google Chrome के ऑटोप्ले वीडियो

आस्ट्रेलिया ने शुरूआती दो मैचों में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को मात दी थी लेकिन तीसरे मैच में उसे इंग्लैंड से हार मिली। टी20 विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड से लगातार पांच श्रृंखलायें गंवायी थीं। फिंच ने कहा, ‘‘हम दुनिया की नंबर एक टीम थे, इसमें ज्यादा लंबा समय नहीं हुआ है इसलिये मुझे अब भी लगता है कि हम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत अच्छी टीम हैं।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी