जनता की आवाज, समावेशी मीडिया की वकालत करते रहेंगे, बैन पर जयशंकर का साक्षात्कार लेने वाले ऑस्ट्रेलिया टुडे ने कनाडा को दिया कराना जवाब

By अभिनय आकाश | Nov 08, 2024

भारत द्वारा कनाडा के पाखंड को उजागर करने के एक दिन बाद विदेश मंत्री के एक साक्षात्कार और प्रेस कॉन्फ्रेंस को प्रसारित करने के लिए जस्टिन ट्रूडो सरकार की आलोचना का सामना कर रहे ऑस्ट्रेलियाई समाचार आउटलेट के संपादक ने कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त की। द ऑस्ट्रेलिया टुडे के प्रबंध संपादक जितार्थ जय भारद्वाज ने कहा कि इस कदम ने टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं, लेकिन वे ऐसी बाधाओं से विचलित नहीं हैं। यह बयान तब आया जब जयशंकर और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग की प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रसारित करने के कुछ घंटों बाद कनाडा ने ऑस्ट्रेलियन टुडे को ब्लॉक कर दिया।

इसे भी पढ़ें: India-Canada Tensions: ये बेहद चिंताजनक, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंदिर पर हमले को लेकर ट्रूडो सरकार को घेरा

कनाडा सरकार के इस कदम के बाद संपादक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा हम इन बाधाओं से प्रभावित हुए बिना, महत्वपूर्ण कहानियों और आवाज़ों को जनता तक पहुंचाने के अपने मिशन में दृढ़ हैं। भारद्वाज ने कहा कि हमें जो जबरदस्त समर्थन मिला है, वह स्वतंत्र प्रेस के महत्व की एक शक्तिशाली याद दिलाता है, और हम पारदर्शिता, सटीकता और महत्वपूर्ण स्टोरीज को बताने के अधिकार के लिए प्रयास करना जारी रखेंगे।

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर