वार्नर की वापसी के बाद सलामी बल्लेबाजों को रोटेट करेगा आस्ट्रेलिया: लैंगर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2019

सिडनी। आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने डेविड वार्नर की वापसी से शीर्ष क्रम चयन में होने वाली दुविधा का मंगलवार को स्वागत करते हुए कहा कि इससे विश्व कप से पहले टीम को बेहतरीन लचीलापन मिलेगा। गेंद से छेड़छाड़ के बाद साल भर का प्रतिबंध झेलने के बाद स्टीव स्मिथ और वार्नर ने आस्ट्रेलियाई टीम में वापसी की। सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा हाल में वनडे में मजबूत भागीदारी निभा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: अपनी फार्म को विश्व कप में जारी रखना चाहता हूं: मोहम्मद शमी

लैंगर ने कहा कि वह विश्व कप से पहले मैचों में शीर्ष क्रम में बदलाव करते रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह लचीलापन अच्छा लग रहा है। यह इस तरह है जैसे खिलाड़ी टीम के लिये अपनी भूमिका निभा रहे हैं, ऐसा नहीं है कि वे अपनी सुविधानुसार स्थान पर खेल रहे हैं।’’ हालांकि स्मिथ को शामिल करने के लिये मध्यक्रम बल्लेबाज पीटर हैंड्सकोंब को टीम में जगह नहीं मिली जिससे आस्ट्रेलिया के पास एलेक्स कैरी के रूप में केवल एक ही विकेटकीपर है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह