कोरोना वायरस का नहीं दिखा एक भी लक्ष्ण, फिर भी चपेट में आया ये खिलाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2020

सिडनी। आस्ट्रेलिया का एक ए लीग फुटबाल खिलाड़ी कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हो गया है। न्यू साउथवेल्स में न्यूकैसल जेट्स के लिये खेलने वाले इस खिलाड़ी को शुक्रवार को एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान लेने से पहले हुई जांच में पॉजीटिव पाया गया। उसने ब्रिसबेन और मेलबर्न सिटी के खिलाफ मैच खेले थे।

टीम के मुख्य कार्यकारी लौरी मैकिन्हा ने कहा ,‘‘ उसे कोई लक्षण नहीं थे। फिर भी वह पाजीटिव पाया गया। वह और उसका परिवार अलग रह रहा था लिहाजा बाकी खिलाड़ियों को अलग करने की जरूरत नहीं है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम हालांकि सभी की सेहत पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra