गुलाबी गेंद के क्रिकेट में अपना डेब्यू करेंगे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2020

एडीलेड। आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने बुधवार को कहा कि हरफनमौला कैमरन ग्रीन टेस्ट क्रिकेट के लिये बने हैं और घोषणा की कि वह भारत के खिलाफ गुलाबी गेंद के क्रिकेट में अपना पदार्पण करेंगे। इस आल राउंडर ने भारत ए के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में शानदार शतक जड़ा था और उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। लेकिन दूसरे मैच में जसप्रीत बुमराह के स्ट्रेट ड्राइव शॉट से उनके सिर पर गेंद लग गयी।

इसे भी पढ़ें: खेल जगत के लिए मिला जुला रहा साल 2020, खाली स्टेडियम में खेले गए IPL के मुकाबले

पेन ने अभ्यास मैच में ग्रीन के साथ बल्लेबाजी की थी और शेफील्ड शील्ड में भी उन्हें काफी रन जुटाते हुए देखा है जिससे उन्हें भरोसा है कि उसका भविष्य उज्जवल है। पेन ने कहा, ‘‘वह अपनी उम्र के हिसाब से काफी प्रभावित करने वाला खिलाड़ी है और वह खेल को बखूबी समझता है। उसका दिमाग क्रिकेट की बारीकियों को समझता है और वह दबाव में संयमित रहता है। वह टेस्ट क्रिकेट के लिये बना है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें