गोल्फ: COVID-19 के कारण तीन ऑस्ट्रेलियाई चैंपियनशिप हुई स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2020

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में गोल्फ की तीन प्रमुख प्रतियोगिताओं ऑस्ट्रेलियाई पीजीए चैंपियनशिप, आस्ट्रेलियाई ओपन और महिला आस्ट्रेलियाई ओपन को कोरोना वायरस महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है। आस्ट्रेलियाई पेशेवर गोल्फ संघ के मुख्य कार्यकारी गेविन किर्कमैन, आस्ट्रेलियाई महिला गोल्फ संघ की मुख्य कार्यकारी कारेन लुन और गोल्फ आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने शुक्रवार को पुष्टि की कि फरवरी में होने वाली इन तीनों प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Jio Platforms समेत 12 कंपनियां अक्टूबर में ला रहीं IPO

बच्चों की सुरक्षा में निवेश करने वाली AI कंपनियों को प्रोत्साहन मिले: WEF विशेषज्ञ Cathy Li

Congress सांसद Bimol Akoijam पर यौन उत्पीड़न के आरोप, Bansuri Swaraj ने Rahul Gandhi से पूछे सवाल

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार