आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा-भारतीयों के साथ सहानुभूति लेकिन तनाव में देखना सुखद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2020

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि एडीलेड टेस्ट में 36 रन पर सिमटी भारतीय टीम से उन्हें सहानुभूति है लेकिन उन्हें खुशी है कि 26 दिसंबर से शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले मेहमान टीम दबाव में है। आस्ट्रेलिया ने भारत को उसके न्यूनतम टेस्ट स्कोर 36 रन पर समेटकर पहला टेस्ट ढाई दिन में ही जीत लिया। लैंगर ने कहा कि उनकी टीम विराट कोहली की गैर मौजूदगी का फायदा उठाना चाहेगी जिससे नये कप्तान अजिंक्य रहाणे पर दबाव बनेगा। यह पूछने पर कि अगर वह भारतीय कोच रवि शास्त्री की जगह होते तो क्या करते, उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे इससे कोई सरोकार नहीं। मैं खुद काफी तनाव झेल चुका हूं।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल का आरोप, भाजपा शासित नगर निगम में 2500 करोड़ का हुआ घोटाला

डेविड वॉर्नर दूसरा टेस्ट नहीं खेल सकेंगे और तीसरे टेस्ट में भी उनका खेलना तय नहीं है। लैंगर ने कहा ,‘‘ मैं उम्मीद करता हूं कि वह खेलेगा। पिछले तीन सप्ताह से वह वापसी के लिये काफी मेहनत कर रहा है।’’ टिम पेन की बल्लेबाजी को लेकर भी चर्चा हो रही है क्योंकि आस्ट्रेलियाई हर विकेटकीपर बल्लेबाज की एडम गिलक्रिस्ट से तुलना करते हैं लेकिन कोच ने उन पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा ,‘‘ गिलक्रिस्ट महानतम खिलाड़ियों मे से हैं क्योंकि उन्होंने खेल को बदल दिया। लेकिन मुझे टिम पेन पर पूरा भरोसा है। चाहे विकेटकीपिंग हो , कप्तानी या बल्लेबाजी।

प्रमुख खबरें

Doping Test में फेल होने के बाद थाई Badminton स्टार Pitchamon Opatniputh निलंबित

Assam में ISRO के उन्नत रडार अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास, अंतरिक्ष मलबे पर रहेगी नजर

जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA