By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 19, 2026
ऑस्ट्रेलिया में सोमवार को एक कार की टक्कर से एक सांसद गंभीर रूप से घायल हो गईं जिसके बाद कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार ऐसा जान पड़ता है कि कार चालक ने जानबूझकर सांसद को टक्कर मारी।
अब पुलिस उससे हादसे के संबंध में पूछताछ करेगी। पुलिस ने कहा कि टोयोटा से एक चाकू जब्त किया गया है। पुलिस ने कहा, ‘‘ इस चरण में, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ऐसा जानबूझकर किया गया।’’ पुलिस के मुताबिक हेन्स को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।
वह पहली बार 2019 में संसद के लिए निर्वाचित हुई थीं। प्रशासन इस बात को लेकर चिंतिंत है कि पिछले साल आस्ट्रेलिया में बड़ी हस्तियों को हिंसा की 1000 से अधिक धमकियां मिली हैं।