आस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजकों ने जहरीले धुएं को लेकर कड़ी आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2020

मेलबर्न। आस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजकों ने क्वालीफाईंग के दौरान जहरीले धुएं को लेकर कड़ी आलोचना के बाद शनिवार को वायु गुणवत्ता रेटिंग के मानक तय किये ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कब खेल रोकना है। आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के कारण मेलबर्न की वायु गुणवत्ता मंगलवार को दुनिया में सबसे खराब आंकी गयी थी तथा बुधवार को इसमें मामूली सुधार हुआ था। लोगों और उनके पालतू पशुओं को घर के अंदर ही रहने के लिये कहा गया था लेकिन इसके बावजूद वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम के क्वालीफाईंग मैच पूर्ववत होते रहे। 

स्लोवेनिया की डालिला जाकुपोविच को लगातार खांसी के कारण मैच से हटना पड़ा जबकि ब्रिटेन के लियाम ब्राडी ने दावा किया कि कई खिलाड़ियों को अस्थमा का उपचार करवाना पड़ा। लगातार आलोचनाओं के बाद आयोजकों ने मेलबर्न पार्क के निगरानी केंद्रों द्वारा मापे गये प्रदूषकों के आधार पर शनिवार को पांच स्तरीय वायु गुणवत्ता रेटिंग जारी की। 

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली को आउट करने का एडम जम्पा ने बताया तरीका, क्या आप जानते हैं ?

अगर ‘पार्टिकुलेट मैटर रेटिंग’ (पीएम 2.5) 200 तक पहुंचता है तो खेल रोक दिया जाएगा। यदि यह 97 से 200 के बीच रहता है तो चिकित्सक और आयोजक इस पर विचार करेंगे कि क्या मैच जारी रखना चाहिए। मैच रेफरी को अगर लगता है कि खेल रोक देना चाहिए तो वह ऐसा कर सकता है। नियम सभी बाहरी कोर्ट पर लागू होगा जबकि ग्रैंडस्लैम के तीन एरेना में तभी तक खेल रोका जाएगा जब तक कि उन्हें छत से ढक नहीं दिया जाता। 

इसे भी देखें- पुराने आंकड़ों से सीखकर सीरीज में आगे बढ़ेंगे विराट के शेर

प्रमुख खबरें

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

Cars24 अगले साल अप्रैल तक IPO के लिए DRHP दाखिल करने की तैयारी में

Ayodhya Ramleela में Ravi Kishan बनेंगे भगवान राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी मां सीता का रोल