कोविड-19 के संक्रमण में तेजी के बीच ऑटो कंपनियों ने कार्यबल की सुरक्षा के मजबूत उपाय किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2021

नयी दिल्ली। देश भर में कोविड-19 के बढ़ते कहर के बीच शीर्ष वाहन कंपनियों ने इस बेहद संक्रामक बीमारी से अपने कार्यबल की सुरक्षा के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कोविड-19 संक्रमण में आयी तेजी के साथ मारुति सुजुकी, एमजी मोटर, हीरो मोटोकॉर्प और होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया, संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने की खातिर पहले ही अपने-अपने विनिर्माण संयंत्रों में उत्पादन कार्य को अस्थायी रूप से बंद कर चुकी हैं। वहीं विनिर्माण में लगी दूसरी कंपनियों भी रोकथाम के कई उपाय कर रही हैं जिनमें कारखानों में लोगों की संख्या कम कर उत्पादन में कमी लाना शामिल है। साथ ही उन्होंने कई कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू की हैं।

इसे भी पढ़ें: एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता जीएम खान का 74 वर्ष के उम्र में निधन

महिंद्रा एंड महिंद्रा के एचआर अधिकारी (ऑटोमोटिव एंड फार्म सेक्टर्स) राजेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों और उनके पति/पत्नियों के टीकाकरण का खर्च वहन करेगी। इसके लिए कंपनी ने कई जगहों पर अस्पतालों के साथ साझेदारी की है। एमजी मोटर ने गुजरात के हलोल में स्थित अपना संयंत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया है लेकिन अपने सर्विस सेंटर पर न्यूनतम कर्मचारियों के साथ अब भी काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं चुना गया है? जानें सही कारण

अमेरिका में H-1B Visa के लिए Salary बढ़ाने की तैयारी, Indian IT Professionals के भविष्य पर पड़ेगा सीधा असर

CM Revanth Reddy के नंदी बनाम पांडी बयान पर सियासी घमासान, BRS का Congress पर करारा पलटवार

सुप्रीम कोर्ट ने कॉजपा के छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकियां रद्द कीं