Auto Expo 2023: मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार से हटा पर्दा, सिंगल चार्ज में चलेगी 550 KM

By अंकित सिंह | Jan 11, 2023

ग्रेटर नोएडा में आज से ऑटो एक्सपो का आगाज हुआ है। ऑटो एक्सपो में एक से एक शानदार गाड़ियां साफ तौर पर दिखाई जा रही हैं। हालांकि, इस बार के ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी ने अपने पहले ईवी कार को लॉन्च किया है। ऑटो एक्सपो में यह फिलहाल अट्रैक्शन का केंद्र भी है। भारत में भरोसे का नाम बन चुकी मारुति सुजुकी की ओर से अपनी पहली कांसेप्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी ईवीएक्स को पेश किया गया है। लुक के साथ-साथ इस कार में शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि सिंगल चार्ज पर यह कार 550 किलोमीटर तक चल सकती है। इस एसयूवी में 60kWh बैटरी पैक दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Bikes Under 2 lakhs: 2 लाख रुपये से कम की ये हैं आरामदायक मोटरसाइकिलें, दूर के सफर में भी नहीं होगी थकान

मारुति सुजुकी की ओर से इस एक्सपो में वैगन आर फ्लेक्स फ्यूल, ब्रेजा s-cng, ग्रैंड विटारा इलेक्ट्रिक हाइब्रिड, बलेनो और स्विफ्ट समेत 16 गाड़ियों की विशाल रेंज को पेश किया जा रहा है। इस शो का आयोजन तीन साल के बाद हो रहा है। दो साल में एक बार होने वाला यह शो वैसे तो 2022 में होने वाला था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। इस बार के शो में महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्कोडा, फॉक्सवैगन और निसान जैसे प्रमुख वाहन विनिर्माता तथा मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी महंगी गाड़ियों की कंपनियां हिस्सा नहीं ले रही हैं। इस शो में पांच वैश्विक पेशकश होंगी और 75 उत्पादों से पर्दा हटेगा। आम जनता 13 से 18 जनवरी के बीच इस शो को देखने जा सकती है।  

प्रमुख खबरें

Punjab Congress के प्रदर्शन से दूर रहे Channi और रंधावा, वडिंग ने नकारी कलह

NIA ने Saharanpur PNB करेंसी चेस्ट से जुड़े 17.29 करोड़ के जाली नोट मामले में बैंककर्मी को पकड़ा

RSS March पर Jadavpur University के चार गेट बुधवार को रहेंगे बंद

Tarun Chugh ने Punjab में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर Amit Shah से की CBI और NIA जांच की मांग