जनता कर्फ्यू के दौरान दिल्ली में नहीं चलेंगे ऑटो रिक्शा और टैक्सी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस फैलने के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘जनता’ कर्फ्यू के आह्वान का समर्थन करते हुए कई परिवहन संघ ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में ऑटो रिक्शा और टैक्सी नहीं चलाने का निर्णय लिया है। दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ, दिल्ली प्रदेश टैक्सी संघ, दिल्ली ऑटो टैक्सी परिवहन कांग्रेस संघ और दिल्ली टैक्सी पर्यटक परिवहन संघ ने रविवार को सुबह सात बजे से रात दस बजे तक कर्फ्यू में भाग लेने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे कोरोना वायरस से उपजी महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहायता मिलेगी। मोदी ने ट्वीट किया, “इस कदम से कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई को नई ताकत मिलेगी।” 

दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सभी संघ कर्फ्यू में हिस्सा लेंगे। सोनी ने कहा, “हमने दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ और दिल्ली प्रदेश टैक्सी संघ समेत अपने सभी सदस्यों से रविवार को अपने वाहन बाहर न निकालने की अपील की है।” उन्होंने कहा कि विषाणु के संक्रमण को फैलने से रोकना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और लोगों को इस बाबत सरकार के प्रयास में योगदान देना चाहिए। दिल्ली टैक्सी पर्यटक परिवहन संघ के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि उनका संघ कर्फ्यू का स्वागत करता है क्योंकि इससे विषाणु को फैलने से रोकने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू को 31 मार्च तक बढ़ा देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: #JanataCurfew का समर्थन करें, 22 मार्च सुबह 7 से रात 9 बजे तक 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी