वाहन उद्योग ग्राहक, बिक्री के बाद की सेवाओं पर ध्यान देः केंद्रीय मंत्री, Nitin Gadkari

By Prabhasakshi News Desk | Sep 11, 2024

नयी दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय वाहन उद्योग एक क्रांति के मुहाने पर है और इसे ग्राहक सेवा, बिक्री के बाद की सेवाओं और गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत है। गडकरी ने वाहन डीलरों के निकाय ‘फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन’ (फाडा) की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में अपने वीडियो संदेश में कहा कि वाहन डीलर सरकार के आत्मनिर्भर भारत के मिशन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

उन्होंने वाहन खुदरा क्षेत्र को सरकार के हरसंभव समर्थन का आश्वासन दिया। गडकरी ने कहा कि वाहन खुदरा क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख स्तंभ है जो लगभग 40,000 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व देता है और केंद्र एवं राज्य सरकारों को विभिन्न करों और शुल्कों के रूप में 95,000 करोड़ रुपये का योगदान देता है। उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव वाहन क्षेत्र से परे वित्त एवं बीमा जैसे क्षेत्रों तक फैला हुआ है और सभी घटक अर्थव्यवस्था में गुणक प्रभाव पैदा कर रहे हैं। सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि फाडा का पर्यावरण के अनुकूल डीलरशिप प्रथाओं के साथ वाहन कबाड़ नीति पर ध्यान सरकारी दृष्टिकोण के अनुरूप है।

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

सियासत का नया व्याकरण लिखता जनादेश 2026