Automotive Industry से एथनॉल, फ्लेक्स इंधन को बढ़ावा देने पर जोर, Nitin Gadkari ने कंपनियों से की अपील

By रितिका कमठान | Oct 15, 2024

एथनॉल और फ्लेक्स ईंधन को जनता के लिए अधिक स्वीकार्य बनाना चाहिए। जनता अधिक से अधिक एथनॉल और फ्लेक्स ईंधन का उपयोग कर सके इसके लिए तैयारी पूरी होनी चाहिए। ये बात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कही है। नितिन गडकरी ने मंगलवार को वाहन उद्योग संगठन सियाम के प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान ये बयान दिया है।

बैठक में बात पर चर्चा की गई कि आने वाले महीनों में एथनॉल से चलने वाले वाहन पेश करने के लिए उद्योग की तैयारी कैसी चल रही है। मंत्रालय ने कहा, उन्होंने सियाम के सदस्यों से ब्राजील में फ्लेक्स ईंधन और जैव ईंधन के सफल एकीकरण का हवाला दिया और उन्हें जनता के बीच अधिक स्वीकार्य बनाने के तरीकों पर विचार करने को कहा। फ्लेक्स ईंधन वाले वाहनों में पेट्रोल के अलावा पेट्रोल के साथ मेथनॉल या एथनॉल के मिश्रण वाले ईंधन का उपयोग किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh का Game Changer फैसला, सशस्त्र बलों को मिली रक्षा खरीद की Financial Freedom

CM Shivakumar का Governance Action Plan, विभागों को 15 दिन का अल्टीमेटम, मांगी रिपोर्ट

Bollywood Wrap Up | 61 की उम्र में Aamir Khan करेंगे तीसरी शादी! Janhvi Kapoor ने तिरुपति में टेका मत्था

Uttarakhand में CM Dhami की बड़ी पहल, 97 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 176 करोड़ रुपये