Pakistan के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में हिमस्खलन से 10 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2023

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में शनिवार को हिमस्खलन की घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि गिलगित-बाल्टिस्तान के अस्तोर जिले के शंटर टॉप इलाके में हुए हिमस्खलन में जान गंवाने वाले 10 लोगों में तीन महिलाएं शामिल हैं। उसने कहा, “स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। बाद में पाकिस्तानी सेना के जवान भी बचाव अभियान में शामिल हो गए।”

इसे भी पढ़ें: Afghan सीमा पर Iranian सेना, तालिबान के बीच गोलीबारी; पानी पर अधिकार को लेकर विवाद बढ़ा

गिलगित-बाल्टिस्तान के प्रमुख सचिव मोहिउद्दीन वानी ने हिमस्खलन की घटना की पुष्टि की और कहा कि प्रभावित क्षेत्र में बचाव दल काम कर रहे हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद खान ने हिमस्खलन में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश भी दिया।

प्रमुख खबरें

LPG आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, देशभर में Essential Commodities Act 1955 लागू

Iran-Israel Tension: 24 घंटे में 191 घायल, Health Ministry ने जारी किए युद्ध के भयावह आंकड़े

हड्डियां जलाने वाले गोले दागे, एक पायलट की तलाश में लेबनान के कब्रिस्तान क्यों खोद रहा इजरायल?

Iran में तख्तापलट की आहट? Reza Pahlavi की सेना से अपील- जनता के साथ खड़े हों