Avenue Supermarts की स्टैंडअलोन आय Q2 में 18.4% बढ़कर 19,206 करोड़ रुपये हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 03, 2026

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर डीमार्ट नाम से खुदरा दुकानों का संचालन करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स की एकल आधार पर परिचालन आय चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 18.4 प्रतिशत बढ़कर 19,206.18 करोड़ रुपये रही। एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में उसकी परिचालन आय 16,218.79 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा, ‘‘30 सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही में एकल आधार पर परिचालन आय 19,206.18 करोड़ रुपये रही।’’ दमानी परिवार प्रवर्तित इस कंपनी के स्टोर की कुल संख्या 30 सितंबर तक 518 थी।

राधाकिशन दमानी और उनके परिवार द्वारा प्रवर्तित डीमार्ट महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), तमिलनाडु, पंजाब और राजस्थान समेत विभिन्न बाजारों में रोजमर्रा के घरेलू तथा व्यक्तिगत उपयोग के उत्पाद बेचता है।

प्रमुख खबरें

Russin Oil ज्यादा तेल खरीदने लगा China, India की खरीद पर असर पड़ते देख Modi ने तुरंत निकाला नया रास्ता, Ship to Ship Transfer के जरिये करवा दिया खेल

ट्रंप ने ईरान के साथ टकराव के जल्द खत्म होने का अनुमान लगाया, कहा - हालात बहुत अच्छे से आगे बढ़ रहे हैं

Delhi High Court ने सरकार को DMC में महिला आरक्षण पर शीघ्र विचार करने को कहा

PM की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य Nilesh Shah बोले, मजबूत रहेगी India की Growth