विक्रम भट्ट की इस फिल्म से अविका गौर करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

By निधि अविनाश | Apr 24, 2022

बालिका वधू सीरियल को जब भी याद किया जाता है तो शो की सबसे छोटी आनंदी यानी आविका गौर को याद किया जाता है। बालिक वधू से अपना करियर शुरू करने वाली आविका को भला कौन भूला सकता है। टीवी और साउथ में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली आविका अब बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। आपको बता दें कि जल्द ही आविका को आप बॉलीवुड फिल्म में देखने वाले है। वह जल्द ही मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की अपकमिंग हॉरर फिल्म 1920  हॉरर्स ऑफ द हार्ट में अहम रोल में दिखाई देंगी। आविका ने अपने सोशल मीडिया पर अपकमिंग प्रोजक्ट के बारे में जानकारी दी है।

इसके साथ ही विक्रम ने भी एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी शेयर की है। कृष्णा, आविका और महेश भट्ट के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए विक्रम भट्ट ने लिखा, 1920 ने मेरे जीवन में एक नया चैप्टर शुरू किया और अब 1920 में सेट की गई एक और कहानी हिंदी फिल्मों में बेहद टैलेंटेड अविका गौर के करियर की शुरुआत करेगी। कृष्णा भट्ट '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' का निर्देशन करेंगी, जो मेरे गुरु महेश भट्ट द्वारा लिखी गई है। इस बार मैं निर्माता की भूमिका निभा रहा हूं।' ये फिल्म महेश भट्ट द्वारा लिखित और कृष्णा भट्ट द्वारा निर्देशित होगी। साथ ही विक्रम भट्ट फिल्म में निर्माता काम करेंगे। आपको बता दें कि बॉलीवुड से पहले अविका गौर साउथ फिल्म में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने साउथ में अपनी शुरुआत तेलुगु फिल्म से की थी। 

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!