Skin Care: चेहरे पर इन चीजों का इस्तेमाल हो सकता है नुकसानदेह, कम हो सकती है त्वचा की चमक

By सूर्या मिश्रा | Jan 10, 2023

खूबसूरत दिखने के लिए हम बहुत से उपाय करते हैं, चेहरे को गन्दगी, धुप, धूल आदि से बचाते हैं। चेहरे पर चमक लाने के लिए कई तरह की चीजों का प्रयोग करते हैं। बिना सटीक जानकारी के इन चीजों का इस्तेमाल कई बार नुकसानदेह साबित होता है, खासकर सेंसेटिव स्किन वालों के लिए। फेस स्किन का बेजान होना या पिम्पल्स और चेहरे पर डार्क स्पॉट के कई कारण हो सकते हैं। चेहरे की इन समस्यायों से बचाव के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे भी आजमाएं जाते हैं, इन उपायों को करने से पहले इनके बारे में सही जानकारी होना आवश्यक है। आइये जानते हैं चेहरे पर किन चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए-  

नींबू का रस
डाइरेक्ट नींबू या नींबू के रस का प्रयोग त्वचा पर जलन और रेशेज का कारण बन सकता है। फेस पैक या किसी अन्य चीज में मिक्स करके नींबू के रस का प्रयोग चेहरे पर कर सकते है। लेकिन इसका प्रयोग बहुत ही कम मात्रा में करना चाहिए क्योकि इसका पीएच लेवल ज्यादा होता है और फेस स्किन बहुत माइल्ड होती है। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आपको नींबू के इस्तेमाल से बचना चाहिए।   

टूथपेस्ट

चेहरे पर टूथपेस्ट का प्रयोग हानिकारक हो सकता है, कई लोगों में यह कन्फ्यूजन है कि टूथपेस्ट के इस्तेमाल से पिम्पल्स की प्रॉब्लम्स को दूर किया जा सकता है। चेहरे पर जहां टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जाता है वहां की त्वचा डार्क हो जाती है और यह जल्दी से दूर नहीं होती है।

प्रमुख खबरें

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर