अवध ओझा पटपड़गंज से नहीं लड़ पाएंगे चुनाव? केजरीवाल का आरोप, अब तक नहीं हुआ वोटर आईडी ट्रांसफर

By अंकित सिंह | Jan 13, 2025

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आरोप लगाया कि पार्टी के पटपडगंज उम्मीदवार अवध ओझा का मतदाता पहचान पत्र अभी तक स्थानांतरित नहीं किया गया है, उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में चुनाव आयोग से संपर्क करेंगे। केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर अवध ओझा का वोटर आईडी ट्रांसफर समय पर नहीं हुआ तो वह अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाएंगे। उन्होंने पूछा कि क्या ये लोग अवध ओझा को चुनाव लड़ने से रोकना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Assembly Election 2025: आतिशी दाखिल करेंगी नामांकन, क्राउडफंडिंग अभियान से जुटाए 19 लाख रुपये

आप प्रमुख ने कहा कि यह चुनाव के नियमों के खिलाफ है। यह मेरे एक उम्मीदवार का मामला है। अगर समय पर उनका वोटर कार्ड नहीं बन पाया तो वह नामांकन नहीं कर सकेंगे। क्या ये लोग अवध ओझा को चुनाव लड़ने से रोकना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि इसके अलावा वह नई दिल्ली क्षेत्र में भाजपा मंत्रियों और सांसदों के घरों पर बनाए जा रहे दर्जनों वोटर कार्डों की भी शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने मिलने का समय नहीं दिया है। लेकिन हम वहां जाएंगे और वेटिंग एरिया में इंतजार करेंगे।' जब वे फ्री होंगे तब मिलेंगे। पिछले हफ्ते, केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव से पहले नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में अनियमितताओं के आरोपों के संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा था।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi