Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America

By Prabhasakshi News Desk | May 07, 2024

वाशिंगटन । अमेरिका में सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश से संबंधित आरोपों पर भारत द्वारा की जा रही जांच के नतीजों का अमेरिका इंतजार कर रहा है। विदेश विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, उन्होंने (भारत सरकार ने) मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है और जांच जारी है, हम जांच के नतीजों का इंतजार करेंगे। लेकिन हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह कुछ ऐसा है जिसे हम गंभीरता से ले रहे हैं और हमें लगता है कि उन्हें भी इसे गंभीरता से लेना चाहिए। 

‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए हाल ही मेंरिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के एक अधिकारी का नाम, पिछले साल अमेरिकी में पन्नू को मारने की कथित साजिश के संबंध में लिया था। भारत ने इस रिपोर्ट की आलोचना करते हुए इन दावों को खारिज कर दिया है और कहा है कि रिपोर्ट में एक गंभीर मामले पर अनुचित और अप्रमाणित आरोप लगाए गए हैं और मामले की जांच जारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने पिछले मंगलवार को नई दिल्ली में कहा, संबंधित रिपोर्ट एक गंभीर मामले पर अनुचित और निराधार आरोप लगाती है। जायसवाल ने कहा कि कथित साजिश पर अमेरिका द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी की जांच के लिए नई दिल्ली द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय समिति अभी भी मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Kishtwar में पूर्ण बंद रहा, नाबालिग छात्रा की मौत पर बाजार और सार्वजनिक वाहन थमे

AIMIM वोटकटवा नहीं, 2027 UP Election में कई MLA जीतेंगे: Owaisi का ऐलान

कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश! UP के सर्वे ने चौंकाया

India vs Sri Lanka: सोनल दिनुशा के शतक से दूसरा टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती श्रृंखला