एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड बाजार में 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2022

नयी दिल्ली|  एक्सिस बैंक को वृद्धि के लिए अपने मौजूदा संसाधनों का उपयोग करने और क्रेडिट कार्ड कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत भागीदारी की रणनीति का लाभ मिलने लगा है। मार्च तिमाही में बैंक ने सबसे अधिक क्रेडिट कार्ड ग्राहक बनाए हैं। बैंक के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

निजी क्षेत्र के चौथे सबसे बड़े बैंक ने 2021-22 की मार्च तिमाही में सर्वाधिक 11 लाख क्रेडिट कार्ड जारी किए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि हम हर तिमाही में 10 लाख क्रेडिट कार्ड का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। अर्थव्यवस्था स्थिर रहती है तो इसमें और वृद्धि भी हो सकती है।’’

उन्होंने कहा कि क्रेडिट कार्ड ग्राहकों का औसत खर्च बढ़ गया है और बैंक के भागीदारी वाले कारोबार के भी अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!