भारत में Professional Golf को मिलेगी नई उड़ान, Axis Bank बना PGTI का बैंकिंग पार्टनर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2026

 निजी क्षेत्र के ऋणदाता एक्सिस बैंक ने डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई) के साथ आधिकारिक बैंकिंग साझेदारी की घोषणा की है। बैंक ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि यह साझेदारी भारत में पेशेवर गोल्फ के विकास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और खेल उत्कृष्टता तथा सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बैंक ने कहा कि इस साझेदारी के तहत एक्सिस बैंक इस सत्र में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिताओं का समर्थन करेगा, जिससे खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और देशभर में गोल्फ के विस्तार को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बैंक भारत में पेशेवर गोल्फ के विकास में योगदान देने और उभरती प्रतिभाओं को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। पीजीटीआई के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेटर कप्तान कपिल देव ने कहा कि इस स्तर की साझेदारियां इस प्रतियोगिता की नींव को मजबूत करने, खिलाड़ियों के लिए अवसर बढ़ाने और देशभर में इस खेल के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़ी Congress, देश भर में किया विरोध प्रदर्शन

CPI ने पटना में निकाला मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

Pitru Paksha में ऐसे तैयार करें श्राद्ध की थाली, खीर-पूड़ी के साथ रखें पितरों की पसंदीदा डिश

भारत चल पड़ा है नई औद्योगिक क्रांति के पथ पर