Axis Bank को दूसरी तिमाही में 7,704 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 17, 2026

निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने शनिवार को बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 39.4 प्रतिशत बढ़कर 7,704.67 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 5,527.85 करोड़ रुपये था। बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 37.6 प्रतिशत बढ़कर 7,003.28 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5,089.64 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 15,371 करोड़ रुपये रही, जो पिछली तिमाही से पांच प्रतिशत और सालाना आधार पर 12 प्रतिशत अधिक है। एक बयान के अनुसार दूसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 3.36 प्रतिशत रहा। बैंक का कुल ऋण 30 सितंबर, 2026 तक सालाना आधार पर 23 प्रतिशत और तिमाही आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 13,73,727 करोड़ रुपये पहुंच गया।

खुदरा ऋण सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 7,39,905 करोड़ रुपये रहा और कुल शुद्ध ऋण में इसकी हिस्सेदारी 54 प्रतिशत रही। समीक्षाधीन तिमाही में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (जीएनपीए) अनुपात सुधरकर 1.16 प्रतिशत रहा, जो सालाना आधार पर 0.30 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 0.12 प्रतिशत कम है। शुद्ध एनपीए 0.35 प्रतिशत रहा, जो सालाना आधार पर 0.09 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 0.04 प्रतिशत कम है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump की पाबंदियों से छूट के बाद भारत में Russian Oil का आयात जारी रहेगा

Karwa Chauth पर 16 श्रृंगार के लिए चुनें ये Bichhiya Design, मिलेगा परफेक्ट फेस्टिव लुक

Shivraj Singh Chouhan का Rahul Gandhi पर हमला, कहा- चुनाव न जीतने पर विपक्ष फैला रहा झूठ

Delhi High Court का आदेश, Mirzapur The Movie के निर्माता सेना कल्याण कोष में जमा करें 50 हजार रुपये