मंदिर की तर्ज पर अयोध्या के प्राचीन कुंडों का होगा जीर्णोद्धार

By सत्य प्रकाश | Dec 29, 2021

अयोध्या।  राम नगरी अयोध्या को धार्मिक दृष्टि से विकसित किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उसके लिए पहले मंदिर के तर्ज पर स्थित प्राचीन कुंडों के जीर्णोद्धार किये जाएंगे। जिसको लेकर जिलाधिकारी नीतीश कुमार व राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने निरीक्षण किया है। अब जल्द ही इस कार्य को शुरू करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

इसे भी पढ़ें: बसपा ने सुल्तानपुर-अमेठी के 3 सीटों पर तय की उम्मीदवारी, जानिए कौन-कौन बने प्रत्याशी 

अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने ब्रह्मा कुंड, मनुमनि कुंड, विद्या कुंड तथा लाल डिग्गी तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य को मंदिर के अनुरूप आकर्षक रूप प्रदान किए जाने के निर्देश देते हुए विकास प्राधिकरण के पदाधिकारियों को समस्त कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने तथा सभी कुंडो एवं तालाबों को साफ सुथरा रखने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान विकास प्राधिकरण के पदाधिकारियों द्वारा कुण्डों एवं तालाबों के लिए की जा रही है अद्यतन कार्यवाही के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जिलाधिकारी के मुताबिक अयोध्या के 84 कोस के भीतर कुल 108 कुण्डों का सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कर उसे आकर्षक रूप प्रदान करने के कार्य प्रगतीशील है।

प्रमुख खबरें

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

एसबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में बेची 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी, 30 निवेशकों से जुटाए 1,655 करोड़ रुपये

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट