दिल्ली सरकार की नि:शुल्क तीर्थयात्रा योजना में अयोध्या शामिल : अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल ने बुधवार को बुजुर्गों के लिए अपनी नि:शुल्क तीर्थ यात्रा योजना में अयोध्या को शामिल करने को मंजूरी दे दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा की। केजरीवाल ने मंगलवार को अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर पूजा अर्चना की थी। उन्होंने कहा, ‘‘ यह मेरा सौभाग्य है कि कल मैंने अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन किए। मैंने वहां प्रार्थना की कि जहां तक हो सके मैं अपनी पूरी ताकत और संसाधनों का इस्तेमाल अधिक से अधिक लोगों को अयोध्या में राम लला के दर्शन कराने में करूं। मेरी इच्छा है कि मैं बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार बनकर उनकी तीर्थ यात्रा की इच्छा पूरा करूं।’’

इसे भी पढ़ें: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रभाव के लिए दिन-प्रतिदिन प्रतिस्पर्धा देखने को मिली रही : नौसेना प्रमुख

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को दिल्ली मंत्रिमंडल ने नौ जनवरी 2018 में मंजूरी दी थी। राष्ट्रीय राजधानी के 60 साल या इससे अधिक उम्र के नागरिक योजना का लाभ स्थानीय विधायक की अनुशंसा पर उठा सकते हैं। विधायक को इसके लिए प्रमाणित करना होता है कि व्यक्ति उनके निर्वाचन क्षेत्र का निवासी है। बुजुर्ग तीर्थ यात्री के साथ 21 वर्ष या इससे अधिक उम्र का एक सहायक जा सकता है। दिल्ली सरकार योजना के तहत 12 मार्गों का परिचालन कर रही थी। चार दिन की दिल्ली-अयोध्या यात्रा इस सूची में 13वां तीर्थ मार्ग है।

प्रमुख खबरें

त्योहारी सीजन में FMCG उत्पादों के दाम नहीं बढ़ेंगे, कंपनियों का फोकस बिक्री बढ़ाने पर

Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव

NMDC चालू वित्त वर्ष में बढ़ाएगा Iron Ore उत्पादन, 6 करोड़ टन का तय किया लक्ष्य

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया