Ayodhya: राम पथ पर अब नहीं बिकेगी शराब और मांस, इनरवियर के विज्ञापन पर भी रोक

By अंकित सिंह | May 02, 2025

अयोध्या नगर निगम ने राम पथ के 14 किलोमीटर लंबे हिस्से में शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें अयोध्या शहर को अयोध्या छावनी और फैजाबाद शहर से जोड़ने वाली सड़कें शामिल हैं। महापौर, उप महापौर और 12 पार्षदों वाली कार्यकारी समिति द्वारा पारित प्रस्ताव में पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट की बिक्री और अंडरगारमेंट्स के विज्ञापनों पर भी प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। निगम के मुताबिक यह फैसला शहर की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: कौन सा नारा बटेंगे तो काटेंगे की जगह लेगा? मनोज झा ने बीजेपी नेताओं पर कसा तंज

हालांकि, जिला प्रशासन ने अभी तक इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अयोध्या शहर में लंबे समय से मांस और शराब की बिक्री बंद है। हालांकि, सरयू नदी के तट से शुरू होकर फैजाबाद शहर में प्रवेश करने वाले राम पथ पर कच्चे मटन और चिकन की बिक्री के साथ-साथ शराब की बिक्री का भी कारोबार खूब है। फैजाबाद शहर में राम पथ के 10 किलोमीटर लंबे हिस्से में दोनों तरफ शराब की कई दुकानें हैं, साथ ही मांसाहारी भोजन परोसने वाले प्रमुख रेस्तरां और होटल भी हैं। गुटखा और अंडरगारमेंट्स के विज्ञापन वाले होर्डिंग भी लगे हैं।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प